श्रीमती सुन्दरबाई गुप्ता स्कूल वर्तमान में खण्डवा जिले में हिन्दी माध्यम की सबसे अग्रणी कन्या शाला है जिले की सबसे ज्यादा छात्राएँ अध्ययन कर रही हैं। शाला ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रदेश एवं देश में स्थान बनाया है। न्यूनतम फीस पर श्रेष्ठ परिणाम देने वाली और आधुनिकतम संसाधनों से युक्त जिले की पहली स्कूल है। स्कूल से लगा हुआ ही जिले का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज है जहाँ के कल्चर से शाला की कन्याओं को उचित मार्गदर्शन मिलता है। स्कूल परिसर में अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैव, स्मार्ट क्लासेस, ऑडिटोरियम, केंटिन, प्लेझोन, गार्डन, लायब्रेरी और कई आधुनिकतम सुविधाएँ हैं जिनका लाभ छात्राओं को मिल रहा है। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधियाँ संचालित होती है।
Recent Comments